देवीराम स्मृति जिला पुरुष व महिला हॉकी प्रतियोगिता नौ से

पदाधिकारियों ने किया प्रतियोगिता के आमंत्रण पत्र का विमोचन
आगरा, 05 जुलाई। जिला हॉकी संघ "हॉकी आगरा" द्वारा देवीराम स्मृति जिला पुरुष व महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नौ जुलाई से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सेवन-ए-साइड होगी और एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के टर्फ मैदान पर खेली जायेगी।
यह जानकारी आज प्रतापपुरा स्थित होटल देवीराम पैलेस में हॉकी आगरा के अध्यक्ष डा. कमल चौधरी व सचिव संजय गौतम ने दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता को शहर के प्रमुख समाजसेवी देवीराम जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्कूल-कालेजों, आर्मी, एयरफोर्स, सरकारी विभागों और पंजीकृत क्लबों की टीमें भाग ले सकेंगी।
प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों की तकनीकी टीम बना दी गई है। नौ जुलाई की शाम चार बजे प्रतियोगिता का औपचारिक उदघाटन होगा। एक दिन के ब्रेक के बाद 11 जुलाई से सभी टीमों के बीच मुकाबले शुरू हो जाएंगे।
प्रतिदिन कम से कम दो मैच होंगे। टीमों की संख्या के आधार पर मैचों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को खेले जाएंगे। उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। पुरुष व महिला दोनों वर्गों में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान संजय तिवारी, रीनेश मित्तल, डॉ. जयशंकर यादव, उमेश अग्रवाल, सतीश चंद्र गोयल, संदीप अग्रवाल, पंकज गोयल उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें सचिव संजय गौतम से मोबाइल फोन नम्बर 7248338534 पर या कोच मोहम्मद खलील से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सात जुलाई तक सम्पर्क कर सकती हैं।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments