स्टेडियम को दोनों वर्गों में बढ़त, आर्मी और बीडी जैन भी आगे

देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में कल होंगे अंतिम लीग मुकाबले, फाइनल 14 को
आगरा, 12 जुलाई। आर्मी इलेवन व स्टेडियम इलेवन ने पुरुष वर्ग में और बीडी जैन डिग्री कॉलेज व स्टेडियम इलेवन ने महिला वर्ग में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीतकर बढ़त बना ली।
आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम के अनुसार, महिला वर्ग के पहले मुकाबले में बीडी जैन डिग्री कॉलेज की टीम ने लीग में दूसरी जीत दर्ज करते हुए आज जॉन मिल्टन स्कूल की टीम को 4-0 से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से आरती ने दो और बबली व निशा ने एक-एक गोल किये।
महिला वर्ग के दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने कृष्णा कालेज को 2-0 से हराया। विजयी टीम की ओर से भूमि और पूजा ने एक-एक गोल किये।
तकनीकी निदेशक प्रशांत शुक्ला के अनुसार, पुरुष वर्ग में आज पहले मुकाबले में आर्मी इलेवन ने एमडी क्लब को 5-0 से हराया। आर्मी की ओर से श्याम राणा, रोहित, हरीश, केशवन और पप्पू ने गोल किये। पुरुषों के दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने कृष्णा कालेज की टीम को 6-0 से हराया। स्टेडियम की ओर से गुलफाम, फरमान, अभिषेक, कुणाल, अभिषेक और अनुज ने एक-एक गोल किये।
आज के मैचों के रेफरी प्रशांत शुक्ला, गौरव शर्मा, धर्मेश सिंह, अमीनुल्लाह खां, अमित सक्सेना, आशा, मधु कुशवाह, बेबी कुमारी थीं। 
आज के मैचों के दौरान अध्यक्ष डॉ. कमल चौधरी, संयुक्त सचिव संजय तिवारी, सचिव महिला हॉकी मीनाक्षी घिल्डियाल/पोपली, प्रो. वंदना अग्रवाल, रीनेश मित्तल, डा. जयशंकर यादव, सोमदत्त दीक्षित, रमन दीक्षित, हरदीप सिंह हीरा, वीरेन्द्र सिंह बॉबी, हरीश चंद गोयल, पंकज गोयल, सतीश गोयल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कल बुधवार को पुरुष वर्ग में जिमखाना क्लब व आर्मी इलेवन के बीच और स्टेडियम इलेवन व खालसा कालेज टीम के बीच मुकाबले होंगे। महिला वर्ग में जॉन मिल्टन स्कूल व कृष्णा कालेज और बीडी जैन डिग्री कालेज व स्टेडियम इलेवन के बीच मुकाबले होंगे

-----------लीग तालिका--------
---पुरुष वर्ग---

टीमें                 मैच खेले    जीते    हारे    अंक
आर्मी इलेवन          1          1       0       2
स्टेडियम इलेवन      1          1        0      2
जिमखाना क्लब      1          1        0      2
खालसा कालेज      1           0       1       0
कृष्णा कालेज         2          0       2       0
एम डी क्लब           2          0       2       0

-----महिला वर्ग-------
बीडी जैन कालेज    2          2        0        4
स्टेडियम इलेवन      2          2        0        4
कृष्णा कालेज         2         1         1         2
जॉन मिल्टन           2          0        2         0

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments