आगरा दीवानी कोर्ट से साथी को छुड़ा ले गये चार बदमाश

आगरा, 13 जुलाई। अति सुरक्षित माने जाने वाले जिले के दीवानी न्यायालय परिसर में आज चार बदमाश पुलिस पर हमलाकर एक गैंगस्टर को छुड़ा ले गए। बदमाशों के हमले में एक सिपाही घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार साथियों की मदद से दीवानी की डकैती कोर्ट परिसर से सिपाही के सिर पर ईंट मारकर बदमाश भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। भाग निकला बदमाश विनय बरहन क्षेत्र से पकड़ा गया था। बदमाश को जेल से डकैती कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। बदमाश का नाम विनय श्रोत्रिय है। वह लाइन पार फ़िरोजाबाद का रहने वाला है और बरहन से जेल भेजा गया था। जेल से तारीख पर बुधवार की सुबह डकैती कोर्ट लाया गया था।
वहां विनय के चार साथी पहले से मौजूद थे। सिपाही पर हमला बोलकर बदमाश को छुड़ा ले गए। विनय की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम फ़िरोज़ाबाद गई है। दूसरी बरह न की तरफ गई है पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी गई है।


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments