अभिनेत्री पायल और खिलाड़ी संग्राम ने आगरा में रचाई शादी

आगरा, 10 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी और कुश्ती खिलाड़ी संग्राम सिंह कल शनिवार को यहां होटल जेपी पैलेस में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
पायल और संग्राम सिंह ने शादी में जमकर ठुमके लगाए। इसके बाद वरमाला व फेरों समेत अन्य रस्में हुईं। 
शाम साढ़े पांच बजे बरात चढ़ाई गई। बैंड की धुनों पर बरातियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान 50 से अधिक मेहमान शामिल रहे। संग्राम सिंह ब्राउंड शेरवानी व क्रीम पाजामा पहने हुए थे, तो दुल्हन पायल सुनहरी लहंगा चोली में नजर आईं। बरात और शादी की रस्मों की फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की गईं। 
अभिनेत्री पायल रोहतगी व संग्राम की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। कल शाम को बरात भी होटल परिसर के अंदर ही चढ़ी। बरात चढ़ने के बाद दूल्हा बने संग्राम सिंह भी जमकर थिरके। बरात होटल में भ्रमण करने के बाद वरमाल की रस्म अदा हुई। देर शाम तक शादी की सभी रस्में संपन्न हो गईं। शादी के लिए होटल में 20 कमरे बुक कराए गए थे। दोनों के परिजन, रिश्तेदार भी मौजूद थे। अब रिस्पेशन मुंबई और दिल्ली में होंगे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments