कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं पर की पुष्पवर्षा

आगरा, 04 जून। प्रेम वाटिका अवधपुरी में आज अनूठा माहौल था। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय स्वयं दर्शकदीर्घा में पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। उनके इस अभिनन्दन से सभी कार्यकर्ता अभिभूत नजर आये।
यह मौका था विधानसभा चुनाव में मेहनत और लगन से कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान का। शिवाजी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का भी चांदी का मुकुट, साफा और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत लगन से दक्षिण विधानसभा में उन्हें तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई। स्वागत समारोह के दौरान उस समय कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना न रहा जब कैबिनेट मंत्री ने मंच छोड़कर एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंचकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया।
स्वागत एवं सम्मान समारोह में शिवाजी मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, उनकी टीम बिल्डिंग संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मतदान के दिन चुनाव में कार्य करने वाले पोलिंग एजेंट, भाजपा समर्थक समर्पित लोगों की कार्यक्रम में मौजूदगी रही। 
-----------------------

भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया बूथ सशक्तिकरण का पाठ
आगरा। भारतीय जनता पार्टी संगठन की बूथ सशक्तिकरण केंद्र अभियान की महत्वपूर्ण कार्यशाला होटल पार्क लेन कमला नगर में आयोजित की गई इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के साथ  जिला प्रभारी हेमंत राजपूत, विधायक डॉ जी एस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहे।  
 कार्यशाला को संबोधित करते हुए अर्चना  ने सभी बूथ के कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर जुट जाने का आह्वाहन किया। सभी को अपने अपने बूथ के प्रमुख की वोटर एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संबंध स्थापित कर एवं जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से मदद करने की अपील की। 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments