विक्रम ने इंटर में और विकेश व प्रशांत ने हाईस्कूल में आगरा जिले में टॉप किया

दोनों परीक्षा परिणामों में देहात के विद्यालयों का दबदबा
इंटर में 87.55 प्रतिशत और हाईस्कूल में 91.84 छात्र सफल रहे
आगरा, 18 जून। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडियेट और हाईस्कूल की परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिये गए। इंटर में विक्रम सिंह जिले में टॉपर रहे, जबकि हाईस्कूल में विकेश और प्रशांत ओझा ने संयुक्त रूप से टॉप किया। जिले में इंटर में 87.55 प्रतिशत छात्रों ने और हाईस्कूल में 91.84 छात्रों ने सफलता हासिल की।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल का परिणाम दोपहर दो बजे जारी कर दिया था, जबकि इंटर का परिणाम शाम चार बजे जारी किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में छात्रों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 89 रहा, जबकि 95.70 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं।
जिले में इंटर की परीक्षा में शीर्ष दस स्थानों पर रहने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं-
1. विक्रम सिंह, 460 अंक, 92%, आसाराम रामनिवास इंटर कॉलेज बाह।
2. अंशिका बघेल, 444 अंक, 88.80%, मार्निंग रेंज इंटर कॉलेज आगरा।
3. सोनम शर्मा, 441, 88.20%, श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज सैंया आगरा।
4. पल्लवी सोनी, 438 अंक, 87.60%, राजकमल कन्या इंटर कॉलेज आगरा।
5. तुलसी तोमर, 437 अंक, 87.40%, बीडीके इंटर कॉलेज शमसाबाद।
6. धीरज शर्मा, 436 अंक, 87.20%, गनपति विद्या मंदिर।
7. आशीष कुमार, 432 अंक, 86.40%, श्रीमती ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज।
8. राधिका शर्मा, 430 अंक, 86%, ज्ञान इंटर कॉलेज जगनेर।
8. वंदना, 430 अंक, 86%, बीआर इंटर कॉलेज।
9. निशु राना, 429 अंक, 85.80 मार्निंग रेंज इंटर कॉलेज।
10. सूरज कुमार, 428 अंक, 85.60%, श्रीपीतम सिंह इंटर कॉलेज दूरा
10. भूपेंद्र कुमार, 428 अंक, 85.60% मार्निंग रेंज इंटर कॉलेज आगरा।
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में शीर्ष दस स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं-
1. वीकेश- 556 अंक, कालीचरन सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटम आगरा।
1. प्रशांत ओझा- 556 अंक, सिद्धांतराज इंटर कॉलेज, जैतपुरकलां आगरा।
2. अंजलि परिहार - 549 अंक, एसबीएम इंटर कॉलेज शिवाकुंज केके नगर।
2. ध्रुव सिंघल - 549 अंक, श्रीमती विमला देवी इंटर कॉलेज दुल्हारा आगरा।
3. दीपक- 548 अंक, बीएनडीए इंटर कॉलेज आगरा।
3. विजय प्रताप कुशवाहा- 548 अंक, मार्निंग रेंज इंटर कॉलेज आगरा।
4. नेहा शर्मा- 547 अंक, एसएसएडी महाराज इंटर कालेज।
4. पुष्पेंद्र कुमार- 547 अंक, लाला जगन प्रसाद इंटर कॉलेज अछनेरा आगरा।
5. सागर उप्रेती- 546 अंक, न्यू सनफ्लोवर इंटर कॉलेज अलीपुर शाहगंज आगरा।
5. पूजा कुशवाहा- 546 अंक, मार्निंग रेंज इंटर कॉलेज आगरा।
6. कामिनी त्यागी- 545 अंक, बीआरआई इंटर कालेज।
6. अंजलि- 545 अंक, श्रीमती ओमवती देवी हाईस्कूल।
7. कृष्णा शर्मा- 544 अंक, संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज खेरिया मोड़ आगरा।
8. अंजलि कुमार त्यागी- 543 अंक, एसपीसीआर सरस्वती विद्या मंदिर खेरागढ़।
8. मनीषा गुर्जर- 543 अंक, एसपीसीआर सरस्वती विद्या मंदिर खेरागढ़।
8. भारती लोधी- 543 अंक, श्रीकाली चरन इंटर कॉलेज।
8. सानिया कुमारी- 543 अंक, श्री कालीचरन इंटर
कॉलेज।
9. भूमिका- 542 अंक, बीएस इंटर कॉलेज चमरौली।
9. अर्थव पचौरी- 542 अंक, श्रीमती अंगूरी देवी कन्या इंटर कॉलेज।
10. निधी राजपूत- 541 अंक, रतन समाज इंटर कॉलेज पनवारी आगरा।
10. मोनिका शर्मा- 541 अंक, एसपीसीआर सरस्वती विद्या मंदिर।
----------------


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments