हंगामे के बाद शांतिस्वरूप बने होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के नये अध्यक्ष
आगरा। होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन की आज होटल मनीराम पैलेस, फतेहाबाद रोड पर हुई चुनावी बैठक में हंगामा हो गया। बाद में शांति स्वरूप को नया अध्यक्ष चुना गया।
बताया जाता है कि एसोसिएशन के कुछ सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष को ही पुनः अध्यक्ष चुने जाने की मांग कर रहे थे। वहीं एक पक्ष चुनाव चाहता था। इसको लेकर विवाद बढ़ने लगा। इस दौरान एसोसिएशन का एक पक्ष शांतिस्वरूप को अध्यक्ष बनाए जाने की पहल करने लगा। तब शांति स्वरूप ने मना कर दिया, लेकिन फिर विवाद को खत्म करने के लिए उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए हामी भर दी। इसके बाद पुराने अध्यक्ष रमेश वाधवा ने इस्तीफा दिया। फिर सर्वसम्मति से शांति स्वरूप को अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया। महासचिव, सचिव उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई।
अवनीश शिरोमणि को महासचिव, सिद्धार्थ अरोरा को सचिव, राजीव सेठी, अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष कौशाम्भी अग्रवाल को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति स्वरूप का कहना था कि उनकी प्राथमिकता होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों की विभागीय संबंधित समस्याओं के निराकरण और उनकी लड़ाई लड़ना है।
Post a Comment
0 Comments