धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
दो दर्जन आकर्षण झांकियों और बैन्ड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा
आगरा। परशुराम जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को महर्षि परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करीब दो दर्जन आकर्षण झांकियों और बैन्ड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ यमुना किनारा स्थित महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज से हुआ। मुख्य अतिथि विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के कई संगठन शहर एवं ग्रामीण अंचल के विप्रजनों के साथ सर्व समाज ने शिरकत की।
करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियों, ढोल, नगाड़ों और बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा यमुना किनारे से प्रारम्भ होकर जीवनी मंडी, भैरों बाजार, कचहरीघाट, रावतपाड़ा, किनारी बाजार, फुलट्टी बाजार, धूलियागंज, मैनागेट पथवारी होते हुए बेलनगंज पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल विप्रजन एवं सर्व समाज का अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्डिनेटर जुगल किशोर शर्मा, महामंत्री दिलीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष योगेश भारद्वाज, अंकुर शर्मा, विनय शर्मा, शिवम शर्मा, नितेश भारद्वाज, शिवा शर्मा, अंकुर शर्मा, शिवम भारद्वाज, कृष्णा दीक्षित ने पटका एवं चन्दन लगाकर स्वागत किया। शोभायात्रा प्रभारी कमल शर्मा के साथ धीरज शर्मा, कुशेश भारद्वाज, रामानन्द दीक्षित, मुकुल जमदग्नि, राममोहन पाराशर, राहुल शर्मा, सौरभ पाठक, प्रभाकर शर्मा, राजू पाठक, डॉ. लवेश भारद्वाज, जय कौशिक, बब्लू पण्डित, विनय शर्मा,आकाश कटारा आदि व्यवस्था संभाले चल रहे थे। अन्त में भगवान परशुराम जी आकर्षक रथ पर विराजमान थे। रथ पर प्रदीप शर्मा और नितेश रावत सवार थे।
शोभायात्रा में महंत गोपी गुरु, महंत निर्मल गिरी, दीपक ढल, नितेश शिवहरे, मनोज शर्मा, अलौकिक उपाध्याय, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, राहुल मुदगल, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, धीरज जैन, वैभव गर्ग, नीतू कपूर, अमित गौड़, राजेंद्र यादव, भरत शर्मा, विकास भारद्वाज, मनोज शर्मा, आशीष पाराशर, राकेश जैन, रवि माथुर, जितेन्द्र पाराशर, मोहन शर्मा के साथ विनोद गोयल एवं संजय शर्मा, रितुराज दुबे, चन्द्रशेखर शर्मा, विनोद शर्मा, अमोल दीक्षित, अनुज टिक्का, अंकित तिवारी आदि उपस्थित रहे ।
Post a Comment
0 Comments