हुनर हाट का औपचारिक उदघाटन कर मन्त्रियों ने चलाये तीर कमान, व्यंजनों का लुत्फ लिया
आगरा, 19 मई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता, राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल ने यहां शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का आज संयुक्त रूप से औपचारिक उदघाटन किया।
हुनर हाट में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथ से डिप्टी सीएम को मिठाई खिलाई। इसके अलावा उन्होंने हुनर हाट में निशानेबाजी भी की।
उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लकवाग्रस्त नीतियों की बीमारी से देश को बाहर निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन का इंस्टीट्यूशन और समावेशी विकास का मिशन बन गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ज्ञानवापी मंदिर पर प्रकरण पर कहाकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, वो मान्य होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ताज महोत्सव से तुलना करने पर हुनर हाट में बेहतर से व्यवस्थाएं हैं। ताज महोत्सव में आने वाले कलाकारों की अपेक्षा यहां पर बड़े कलाकार आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मेयर और कई विधायक देरी से पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले उदघाटन हो गया। पहले उदघाटन का समय साढ़े 11 बजे तय किया गया था, लेकिन आधे घंटे पहले ही उदघाटन हो गया। इस अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, मेयर नवीन जैन, लगभग सभी विधायकगण व भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।
------------
Post a Comment
0 Comments