डाक्टर निकला 94 से अधिक बच्चों का बाप
नई दिल्ली। अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जहां एक डाक्टर 94 से अधिक बच्चों का बाप निकला।
दरअसल, वर्ष 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था।
इस अपराध को पहली बार उसकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया। स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उसका जन्म हुआ था। एक दिन उसने घर पर अपना डीएनए टेस्ट किया, तो पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं।
इस मामले को लेकर थोड़ा पता लगाने की कोशिश की गई तो पता चला कि उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। एक डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया।
मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। मैट की मां लिज व्हाइट ने कहा, जब मैट का डीएनए टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ और मुझे पता भी नहीं चला। डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था।
पूरा मामला सामने आने के बाद डॉक्टर को कोर्ट ले जाया गया, तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। उससे करीब 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और उसे छोड़ दिया गया।
डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स ने ‘ऑवर फादर’ नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें डाक्टर की जाने वाली हरकतों को साफ देखा जा सकता है।
Post a Comment
0 Comments