पहली वरीयता के मतों में ही जीत गए विजय शिवहरे
सपा प्रत्यायी डा. दिलीप यादव को 3266 वोटों से हराया
आगरा, 11 अप्रैल। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकार (एमएलसी) सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे मतगणना के शुरुआती दौर में ही विजयी घोषित कर दिए गए। विजय ने पहली वरीयता के मतों में सपा प्रत्यायी डा. दिलीप यादव को 3266 वोटों से हराया। लगभग एकतरफा जीत में विजय शिवहरे को 3471 प्रथम वरीयता मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के दिलीप यादव को महज 205 वोट मिले। मंगलवार सुबह आठ बजे से शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। आगरा- फिरोजाबाद सीट पर कुल 3845 मत पड़े थे। इसमें 105 वोट निरस्त हो गए। इसके अलावा निर्दलीय हसनू राम आंबेडकरी को 12, निर्दलीय प्रवीण को 30 और विमल को 22 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर पर समर्थक मंडी समिति के गेट पर पहुंच गए। प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने कहाकि ये कार्यकर्ताओं की जीत है। विकास के लिए काम किया जाएगा।
Post a Comment
0 Comments