व्यापारियों ने एसपी सिटी के समक्ष रखीं समस्याएं

आगरा, 20 अप्रैल। आगरा मंडल व्यापार संगठन और आगरा व्यापार मंडल के व्यापारी नेताओं ने आज पुलिस लाइन में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलाई गई बैठक में शहर की ट्रैफिक समस्या और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा ।
आगरा मंडल व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि शहर में जाम की बड़ी समस्या है। जगह-जगह पर दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सड़कों पर सामान रख देते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है। चौराहों व बाजारों पर टेम्पो वाले अपने टेम्पो को अस्त-व्यस्त रूप से खड़ा कर देते हैं और उसमें लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं इससे भी बाजारों में जाम की समस्या बनी रहती है। अतः इस समस्या को स्थाई समाधान निकाला जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने अतिक्रमण को हटाने के लिये पहले से बाजार कमेटियों व व्यापार मंडल को जानकारी देकर दो दिन बाद लागू करने का सुझाव दिया। केवल व्यापारी पर अतिक्रमण कर जाम लगने का आरोप सही नहीं है सबसे ज्यादा तो शहर में जाम के लिए चौराहे पर सवारी बैठाने के लिये रिक्शा, मयूरी बैटरी रिक्शा, लोडिंग टेम्पो और बसें जिम्मेदार है। उनको चौराहे से करीब 100-200 मीटर आगे सवारी बैठाने के लिये अभियान चलाया जाये।
ट्रांसपोर्ट कंपनी के दीपक शर्मा ने वाटर वरकस से जीवनी मंडी के बीच रोजाना सड़क खोदकर होने वाली तकलीफ से आंदोलन करने की जानकारी दी।
दरेसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ने मांग की कि चिम्मन चौराहे पर स्कूल की छुट्टी के समय लड़कियों की सुरक्षा के लिये महिला पुलिस को तैनात किया जाये।
नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments