सोनू निगम ने आगरा में दी लाइव परफॉर्मेंस
आगरा, 18 अप्रैल। हिदी सिनेमा जगत के मशहूर गायक सोनू निगम ने रविवार की रात्रि शहर में एक निजी कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सोनू निगम ने कई बेहतरीन गाने गाए जिसे सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। हालांकि कार्यक्रम निजी होने के कारण तमाम प्रशंसक उनसे मिलने से वंचित रह गए।
लाइव परफॉर्मेंस देते हुए सोनू निगम जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म जो एक सामाजिक मुद्दे शौचालय पर बनी थी, उसके ‘हंस मत पगली’ गाने को गाया। गाने पर लड़कियां झूम उठीं। इसके बाद एक से एक बेहतरीन गानों को सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज दी।
सोनू निगम इससे पहले भी आगरा आ चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार भी किया था। 49 वर्षीय सोनू का फरीदाबाद में जन्म हुआ था। इनके पिता अगम कुमार निगम आगरा के रहने वाले थे जबकि इनकी मां शोभा निगम गढ़वाल की रहने वाली हैं। सोनू की बहन तीशा निगम भी प्रोफेशनल सिंगर हैं।
Post a Comment
0 Comments