जानिये, आगरा शहर की हलचलें
अग्रसेन सेवा सदन के नये पदाधिकारी
आगरा, 21 मार्च। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर के चुनाव में कौशल किशोर सिंघल अध्यक्ष, दिलीप गोयल महासचिव, और अनूप गोयल कोषाध्यक्ष चुने गये।
चुनाव अधिकारी सुनील विकल ने बताया गया कि वार्षिक चुनाव में सात पदों के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नये पदाधिकारी इस प्रकार हैं- अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल, उपाध्यक्ष प्रथम हरि शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय ओमकार नाथ गोपत, महासचिव दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप गोयल, सहसचिव अशोक अग्रवाल, अंकेक्षक राजेश अग्रवाल।
चुनावी सभा में दिनेश अग्रवाल (अध्यक्ष), अनुरंजन सिंघल (महासचिव), किशन कुमार गोयल, अशोक गोयल, संजय बंसल, रवि अग्रवाल, अनिल मंजुला राकेश मोहन जी नरेंद्र नाथ अग्रवाल मौजूद रहे।
---------
कैलाश मंदिर घाट पर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प
आगरा। कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती हुई। सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। महंत गौरव गिरि व डॉ मदन मोहन शर्मा ने विवेक पाराशर, गौरव सारस्वत, डॉ प्रदीप कश्यप को "यमुना साधक सम्मान" से सम्मानित किया। यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुना शुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता है। हर सप्ताह इस तरह का आयोजन होने से कैलाश मंदिर घाट का स्वरूप बदलने लगा है।
-------------
भक्ति रंग में ओतप्रोत हुई संगतआगरा। होली के अवसर पर रंग रस कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा हाथी घाट पर किया गया। यह आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा माईथान व सुखमनी सेवा सभा द्वारा किया गया। साय रेहरास साहिब जी के पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत गुरुद्वारा माईथान के हजूरी रागी साहिबान द्वारा शब्द की हाजिरी लगाई गई। कीर्तनकार वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपने मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खचाखच भरे गुरुद्वारा हॉल में कीर्तन का रस देखते ही बनता था। इस अवसर पर प्रधान कंवलजीत सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, कमल भोजवानी, हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह खालसा, बंटी चावला, संजय जट्टाना, गुरमुख बयानी, अशोक अरोड़ा, परमात्मा सिंह आदि की उपस्थिति रही।
Post a Comment
0 Comments