अप्सा के सभी विद्यालयों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग होगी, कई नियम तय किये गए

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने, गिरधर सचिव
आगरा, 16 मार्च। डॉ. सुशील गुप्ता को एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) का लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में सभी पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध चुने गए।
इस दौरान डॉ सुशील गुप्ता ने विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान शिक्षकों के लिए न्यूनतम तीन कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी। अप्सा द्वारा निर्धन मेधावी छात्राओं के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति इस वर्ष भी जारी रहेगी। इस वर्ष अप्सा के वार्षिक फिएस्टा में होने वाली गतिविधियों की संख्या में वृद्धि होगी। सत्र 2019-20 में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर की तरह इस वर्ष भी एक शिविर आयोजित किया जाएगा।अप्सा से संबंधित सभी विद्यालयों में प्लास्टिक का प्रयोग निषेध रहेगा। सभी विद्यालय नो प्लास्टिक जोन रहेंगे। जल संरक्षण के लिए छात्रों को प्रेरित किया जाएगा एवं सभी विद्यालयों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ पर विशेष बल दिया जाएगा। सभी विद्यालयों द्वारा एक छात्र, एक वृक्ष के आधार पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस वर्ष किताब, कॉपी के बैग के वजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले दो वर्षों में बच्चों का जो लर्निंग लॉस हुआ है, उसे ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य करवाया जाएगा। वर्षभर में जो 35-40 अवकाश होते थे, उनके स्थान  पर 27 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर अप्सा गॉट टैलेंट के द्वारा विद्यार्थियों में भी छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर किया जायेगा।
सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने नये पदाधिकारियों की जानकारी दी। नये पदाधिकारी इस प्रकार हैं-
1. डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता - अध्यक्ष
    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
2. डॉ. गिरधर शर्मा - सचिव 
   सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
3. श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी - कोषाध्यक्ष
गायत्री पब्लिक स्कूल
4. डॉ. जी. एस. राना - उपाध्यक्ष (सी. बी. एस. ई. स्कूल्स)
    सिम्बोजिया स्कूल
5.फादर एंड्रयू मैथ्यू कोरेया - उपाध्यक्ष (आई.सी.एस.ई. स्कूल्स), सेंट पीटर्स कालेज।
6. त्रिलोक सिंह राणा - संयुक्त सचिव
ऑल सेंट्स स्कूल
7. दीपिका त्यागी - संयुक्त कोषाध्यक्ष 
कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल 
कार्यकारिणी सदस्य 
1. अनिकेत शर्मा 
    सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल
2. स्पर्श बंसल
    माउंट लिट्रा जी स्कूल
3. डॉ. मानवेंद्र शर्मा
   लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल
4. अनिमेष दयाल
   सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल
5.  प्रांजल शर्मा
   सेंट सी. एफ. एंड्रयूज स्कूल
6. डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता
   शांति निकेतन पब्लिक स्कूल
7.  मनीष गुप्ता
    एस.एस. कॉन्वेंट सीनियर सै. स्कूल
8.  संजय अग्रवाल
    माही इंटरनेशनल स्कूल
9.  सुमित उपाध्याय  
    भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सै. स्कूल
10.  रवि नारंग
        होली लाइट पब्लिक स्कूल।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments