ताज महोत्सव में आज आयेंगे कॉमेडियन
आगरा, 22 मार्च। ताज महोत्सव के तीसरे दिन आज रात्रि शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर कॉमेडी का तड़का लगेगा। कामेडियन सुनील पाल, सुरेश अलबेला और राजन श्रीवास्तव रात आठ बजे से लोगों को गुदगुदाएंगे।
इससे पहले सायंकाल छह से आठ बजे तक अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
महोत्सव के अंतर्गत सदरबाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर भी आज शाम छह बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन व नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। रात आठ बजे से अंजली ग्रुप दिल्ली के दिव्यांग कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
सूरसदन सभागार में आज शाम छह बजे से प्रो. राजेंद्र सिंह संस्थान के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जायेगा।
इससे पूर्व महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की देर रात तक शिल्पग्राम में मुंबई के फेसम बैंड कबीर कैफे ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंड के लीड सिंगर नीरज आर्य ने मंच संभाला। कबीर के दोहे को क्लासिकल और आधुनिक संगीत के साथ सुनकर दर्शक वाह-वाह कर उठे। इस दौरान कमिश्नर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।
इससे पहले डांस ग्रुप श्रेय खन्ना ग्रुप ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने माइकल जैक्शन के गाने पर परफॉर्म किया। स्थानीय कलाकारों ने भी लोक गीत प्रस्तुति किए।
Post a Comment
1 Comments
Nyc informations bublished
ReplyDelete