एग्जिट पोल दिखा रहे यूपी में योगी की वापसी
आगरा, 07 मार्च। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज सातवें और अंतिम दौर का मतदान पूरा होने के साथ ही एग्जिट पोल आना शुरू हो गये। अब तक
आये एग्जिट पोल में से यूपी में योगी सरकार की वापसी का अनुमान है। एग्जिट पोल में भाजपा को 211 से 288 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है, तो सपा को 116 से 161 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। सर्वे की मानें तो बसपा बहुत कमजोर नजर नहीं आ रही है। बसपा को तीन से लेकर 17 तक सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस भी दहाई का आंकड़ा पार करती हुई नजर नहीं आ रही है। प्रमुख सर्वे इसप्रकार हैं--
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया: भाजपा 288-326, सपा 71-101, बसपा 3-9, अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान
वीटो सर्वे: भाजपा- 225, सपा-151, बसपा-14, कांग्रेस- 9 और अन्य को 4 सीट मिल रही हैं।
टाइम्स नाउ- नवभारत: भाजपा- 225, सपा-151, बसपा-14 और अन्य-13 सीट मिलने का अनुमान।
सेपिअंस: भाजपा- 212, सपा-161, बसपा-15, कांग्रेस- 9 व अन्य- 6 सीटों का अनुमान।
रिपब्लिक पी-मार्क : भाजपा-240, सपा- 140, बसपा-17, कांग्रेस-4 अन्य- 2 सीटों पर जीत का अनुमान।
न्यूज-18 पी मार्क: भाजपा-240, सपा-140, बसपा-17, कांग्रेस-4 और अन्य- 2 सीटें मिलने का अनुमान।
न्यूज-18 मैटराइज पोल: भाजपा-262 से 277, सपा- 119 से 134, बसपा-7 से 15, कांग्रेस-3 से 8 सीट मिलने का अनुमान।
न्यूज-18 पोलस्ट्रेट: भाजपा-211 से 225, सपा-116 से 160, बसपा-14 से 24, कांग्रेस- 4 से 6 सीट।
टीवी-9 भारत वर्ष: भाजपा- 211 से 225, सपा-146 से 160, बसपा-14 से 24, अन्य- 4 से 6 सीट।
जन की बात: भाजपा- 222-260, सपा-135-165, बसपा- 4-9, कांग्रेस-1-3 सीट।
अगर 2017 विधानसभा के एग्जिट पोल की बात की जाए तो कोई भी 6 में से 4 एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनाई थी। हालांकि, भाजपा को जो 312 का बहुमत मिला था। उस तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं पहुंच पाया था।
Post a Comment
0 Comments