ताज महोत्सव: गीत-संगीत और नृत्य पर झूमे लोग
श्रीअरविंद शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नवीन जैन ने मां सरस्वती, श्रीमां, श्रीअरविंद एवं विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. सुनीता गर्ग ने श्री श्री अरविंद के राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता आंदोलन और जीवन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद साहित्यकार एवं गीतकार विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के राष्ट्रभक्ति के गीत-भजन शुरू हुए। कनिष्का, प्रियंका वधोतिया, मुकुल शर्मा, अर्शा सत्संगी, शानू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पायल, महक, तरुलिका वशिष्ठ, ईशानी गुप्ता ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। तबले पर संगत भानु प्रताप सिंह, सितार पर भंवर सिंह खींची और बांसुरी पर दीपक प्रभाकर ने मन के तारों को झंकृत कर दिया। वंदना वरुण व गायक गजेंद्र सिंह भी सराहे गये।
Post a Comment
0 Comments