आगरा में सभी नौ सीटों पर भाजपा जीत की ओर

आगरा, 10 मार्च। जिले में विधानसभा की नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। हार-जीत के रुझान आने के बाद सपा खेमे में मायूसी है। मतदान के नौवें चरण में आठ सीटों पर सपा तीसरे नम्बर पर है। सपा के मुकाबले यहां बसपा ज्यादा मजबूत निकली। एक सीट पर जरूर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भाजपा को टक्कर दी जा रही है। 

खेरागढ़ में 11वें राउंड में कांग्रेस से भाजपा आगे चल रही थी। बाह सीट पर दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह बसपा से 8684 वोटों से आगे चल रहीं थीं। फतेहाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह से 17917 मतों से आगे चल रहे थे। फतेहपुरसीकरी में दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल बसपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत से 7153 वोटों से आगे चल रहे थे। आगरा उत्तर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल अपने बसपा प्रतिद्वंदी 18739 वोटों से आगे चल रहे थे। खेरागढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह 11वें चरण कांग्रेस से आगे चल रहे थे। एत्मादपुर सीट पर भी भाजपा से बसपा का मुकाबला चल रहा है। यहां नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह बसपा से दस हजार वोटों से आगे आगे चल रहे थे। वहीं आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यापाल बेबीरानी मौर्य रालोद प्रत्याशी से आगे चल रहीं थीं। आगरा छावनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश बसपा के मुकाबले बढ़त बनाए हुए थे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments