योगी-2, आगरा की झोली में तीन मंत्री
बेबीरानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री, धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
आगरा, 25 मार्च। विधानसभा सभा चुनावों में सभी नौ सीटों पर भाजपा का परचम एक बार फिर फहराने का इनाम जिले को मिला है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए आज गठित मन्त्रिमण्डल में आगरा से तीन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बेबीरानी ने आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़कर करीब 78 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा योगेन्द्र उपाध्याय को भी विधानसभा चुनावों में आगरा दक्षिण सीट से हैट्रिक बनाने का इनाम मिला है। उनकी वरिष्ठता को ध्यान रखते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। योगेन्द्र पिछली सरकार में विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इसके अलावा पिछली सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त धर्मवीर प्रजापति का इस बार प्रमोशन करए हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। विधान परिषद सदस्य धर्मवीर भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। उन्हें महत्व देकर भाजपा ने पिछड़े वर्ग को अपने साथ जोड़े रखने की पहल की है।
Post a Comment
0 Comments