भाजपा पर जमकर बरसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

आगरा, 28 जनवरी। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में यहां आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला।
बघेल आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल के समर्थन में व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नोटबन्दी, जीएसटी और लॉक डाउन जैसे फ़ैसलों से व्यापार और व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो गये।
उन्होंने कहा कि यूपी में कालीन, जूता, पर्यटन, लघु उद्योग, व्यापार सब ठप पड़े हैं। आलू उत्पादक को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, पर्यटन व्यापार भी पूरी तरह से ठप है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ी है। 
बघेल ने आज ही भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी तंज कसा। उन्होंने कहाकि मौर्य और उनकी सरकार बेरोजगारी, महंगाई और व्यापारियों की समस्याओं पर क्यों नहीं बोलते।
बघेल ने कहाकि इस देश में केवल कांग्रेस ही सुशासन दे सकती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील कि इस बार जाति या धर्म पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर वोट करें। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याएं भी जानीं। 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments