आगरा की उपासना ने राष्ट्रीय महिला हॉकी में छुआ नया मुक़ाम

आगरा। शहर की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी उपासना सिंह का चयन सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कोर प्रोवेबल टीम में हुआ है। यह जानकारी आगरा मास्टर हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई ने दी।

उपासना ने शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी कोच अमिताभ गौतम के प्रशिक्षण में हॉकी खेलना शुरू किया था। दो वर्ष पश्चात उसका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के लिये हो गया। उपासना वर्तमान में एम पी ऐकेडमी की ओर से हाकी खेल रही है। वह सीनियर तथा जूनियर राष्ट्रीय स्तर के खेलो इंडिया गोल्ड मेडल की विजेता भी है। राष्ट्रीय शिविर में चयन के पश्चात भारतीय महिला हाकी की कोर प्रोवेबिल टीम में उपासना का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है।  आगरा की महिला हाकी खिलाड़ियों में पहली बार किसी महिला को यहां तक पहुंचने का अवसर मिला है। 
उपासना के चयन पर मास्टर हाकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, किशन पाल सिह, शैलेश सिंह, डा. निशान्त चौहान, अमिताभ गौतम, धर्मेन्दर बघेल, गोपाल भगत, संजय नेहरु, के पी यादव, अजय सिह, शाहिद अंसारी, आमिन, हेमन्त, संजय शर्मा, फिरोज आदि हाकी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments