गैंगरेप में ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

आगरा। थाना ताजगंज के अंतर्गत फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को खुर्जा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह व उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह खुर्जा की रहने वाली है। वह आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के एक युवक लाल सिंह को जानती है और कई बार उससे मिल भी चुकी है। रविवार को लाल सिंह ने नौकरी दिलाने के बहाने फोन कर उसे ताजगंज क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया था। युवती दोपहर तीन बजे युवक के बताये स्थान पर आ गई। यहां पर आरोपी युवक भी गाड़ी लेकर पहुंच गया। उसने अपने साथ युवती को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वो उसे ताजगंज इलाके के एक होटल में ले गया। यहां पर युवक का एक दोस्त भी आ गया। आरोप है कि दोनों ने होटल में युवती के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद दोनों युवक होटल से फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी। युवती ने पुलिस को बताया कि लाल सिंह बाह का ब्लॉक प्रमुख है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह तीन माह से युवती के संपर्क में था। पुलिस को युवती के मोबाइल फोन में लाल सिंह की वाट्स एप चैटिंग भी मिली हैं। इसके आधार पर सोमवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी को बाह के फरैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments