विवादित बोल: चन्नी को 11 जूते मारने पर 11 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान
आगरा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र त्यागी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर विवादित बोल बोले हैं। त्यागी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को ग्यारह जूते मारने वाले को 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
त्यागी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी करीब 22 मिनट के वीडियो सन्देश में पंजाब के मुख्यमंत्री को जमकर भला-बुरा कहा है। सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि चन्नी की साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कराने की थी।
सत्येंद्र ने ऐलान किया कि वह चन्नी को हर एक जूता मारने वाले को एक-एक लाख रुपये और ग्यारह जूते मारने पर ग्यारह लाख रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने कहाकि यदि पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी में आये तो उन्हें बेहिसाब जूते मारेंगे।
Disclaimer: इस पोस्ट में यह बताने भर का प्रयास किया गया है कि आज के नेताओं की सोच कहाँ जा रही है और वे लोकप्रियता प्राप्त करने के लिये भी ऐसे विवादित बोल बोलते हैं। हम इस सोच का कतई समर्थन नहीं करते हैं।
देखें लिंक
https://www.facebook.com/satyendratyagiagra/videos/228837959428867/
https://www.facebook.com/satyendratyagiagra/videos/228837959428867/
Post a Comment
0 Comments